By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक है : मुख्यमंत्री धामी
Notification Show More
Latest News
March 18, 2026
Uncategorized
Play Online Baccarat in Ohio: A New Era of Casino Gaming
Uncategorized
March 18, 2026
Uncategorized
Baccarat West Virginia: Navigating the Digital Gaming Landscape
Uncategorized
Baccarat in South Dakota: The Wild West of Online Gaming
Uncategorized
Aa
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Aa
  • पर्यटन
  • देश – विदेश
  • पलायन
  • राजनीती
  • बागवानी
Search
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
उत्तराखंड

गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक है : मुख्यमंत्री धामी

Punah Gaon Ki Aur Desk
Last updated: 2024/10/23 at 9:19 AM
Punah Gaon Ki Aur Desk
3 Min Read

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट, देहरादून में वीर गोर्खा कल्याण समिति दूधली, द्वारा आयोजित ‘गोर्खा दशैं – दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा दशैं पर्व, माँ दुर्गा की उपासना और उनके नौ दिव्य रूपों की आराधना को समर्पित है। यह पर्व हमें सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने से बुराई पर सदैव अच्छाई की विजय होती है। उन्होंने कहा दशैं पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके माध्यम से हम अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे अनेकों क्षेत्रों में गोरखा समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार गोरखा समाज की सांस्कृतिक धरोहरों को भी बढ़ावा देने लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा संस्कृति विभाग में गोर्खा दशैं – दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव को भी शामिल कर, हर संभव अनुदान की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा गोरखा समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार कार्य करते रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक भारतीय संस्कृति में गोरखा समाज की अहम भूमिका है। यह सांस्कृतिक घनिष्ठता दिखाता है कि हमारी जड़ें और मूल एक ही हैं। गोरखा समाज का मातृभूमि की रक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान है। गोरखा समाज ने सदियों से देश की सीमाओं की रक्षा की है। उन्होंने कहा अमर वीर मेजर दुर्गा मल्ल जी, परमवीर चक्र से सम्मानित धन सिंह थापा जी और प्रथम अशोक चक्र विजेता श्री नर बहादुर थापा जी के अद्वितीय शौर्य को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1962, कारगिल युद्ध जैसे अनेकों युद्ध में भी गोरखा रेजिमेंट के हमारे जवानों ने हर मोर्चे पर अपनी बहादुरी का परिचय दिया। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही अपने कर्तव्यों का हमेशा पालन किया है। गोरखा समाज सीमाओं की रक्षा के साथ राज्य के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार गोरखा समाज के उत्थान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और उनके विकास व कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर नेपाल के राजदूत डॉ. सुरेंद्र थापा, विधायक  विनोद चमोली, ले. जनरल राम सिंह प्रधान,  चंद्रवीर गायत्री,  कमल थापा,  विशाल थापा,  सूर्य विक्रम शाही एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Previous Article उत्तराखण्ड एसटीएफ के हत्थे चढ़ा नकली नोटों का सौदागर
Next Article विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर सरकार ने लिया फैसला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

//

मैं देवी प्रसाद रतूड़ी आप सभी लोग जो मेरी सोच के तहत मुझसे जुड़े हो उसके लिए तहदिल से धन्यवाद | #punahgaonkior

Recent Posts

  • (no title)
  • Play Online Baccarat in Ohio: A New Era of Casino Gaming
  • (no title)
  • Baccarat West Virginia: Navigating the Digital Gaming Landscape
  • Baccarat in South Dakota: The Wild West of Online Gaming
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Follow US

© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?