By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 20 नवंबर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट 4 नवंबर को बंद होंगे
Notification Show More
Latest News
सीएम धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- पारदर्शिता और समर्पण के साथ करें काम
उत्तराखंड राजनीती
पेपर लीक पर सीएम धामी सख्त, बोले– नकल और कोचिंग माफिया की साजिश किसी हाल में सफल नहीं होगी
Editors Pick Uncategorized उत्तराखंड देहरादून
PM Modi
उत्तराखंड आपदा: पीएम मोदी कल करेंगे दौरा, दून में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई
Uncategorized उत्तराखंड देहरादून
Supreme Court on Floods and Landslides
बाढ़ और भूस्खलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पेड़ों की गैरकानूनी कटाई को लेकर सरकारों से जवाब-तलब
Uncategorized
July 11, 2025
Uncategorized
Aa
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Aa
  • पर्यटन
  • देश – विदेश
  • पलायन
  • राजनीती
  • बागवानी
Search
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
उत्तराखंडपर्यटन

द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 20 नवंबर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट 4 नवंबर को बंद होंगे

Punah Gaon Ki Aur Desk
Last updated: 2024/10/14 at 8:44 AM
Punah Gaon Ki Aur Desk
3 Min Read

उखीमठ/ मक्कूमठ

पंचकेदार में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 20 नवंबर को शुभ लग्नानुसार प्रात काल को बंद होंगे। तथा तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट सोमवार 4 नवंबर पूर्वाह्न 11 बजे बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद श्री मद्महेश्वर भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों से होकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी।

तथा 23 नवंबर को मद्महेश्वर मेला आयोजित होगा।

 

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ तथा तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में आज शनिवार 12 अक्टूबर दशहरे के शुभ अवसर पर पंचांग गणना पश्चात घोषित हुई ,तथा मद्महेश्वर मेला तथा देव डोलियों के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने का कार्यक्रम भी घोषित हो गया।

 

श्री मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली 20 नवंबर को प्रथम पड़ाव गौडार गांव 21 नवंबर को दूसरे पड़ाव रांसी 22 नवंबर गिरिया तथा 23 श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। शनिवार 23 नवंबर को श्री मद्महेश्वर मेला संपन्न होगा।

कपाट बंद होने की तिथि तय करने के अवसर पर पुजारी बागेश लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, नवीन मैठाणी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, देवानंद गैरोला, जेई सूरज मलासी, प्रेम सिंह रावत, वीरेश्वर भट्ट नवीन शैव,वर्ध जमलोकी, सत्यप्रसाद सेमवाल, शंकर स्वामी, पंच गौंडार से मदन पंवार ( भंडारी) ब्राह्मण खोली पंडितगण सहित पंचगाई हक हकूहकधारी आदि मौजूद रहे।

 

इसी तरह तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट तुला लग्न में सोमवार 4 नवंबर पूर्वाह्न 11 बजे को बंद होंगे।

 

कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में तय हुई इस अवसर पर मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रबंधक बलबीर नेगी, पुजारी भारत मैठाणी, मुकेश मैठाणी, उमादत्त, विनोद मैठाणी, आचार्य रविंद्र मैठाणी,माहेश्वर प्रसाद, शांति प्रसाद,शेखर चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयबीर नेगी,दिलवर नेगी, एवं हक-हकूकधारी मौजूद आदि मौजूद रहे।

 

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ प्रभारी/प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी तथा प्रबंधक बलबीर नेगी ने संयुक्त बयान में बताया है कि इस यात्रा वर्ष 13372 श्रद्धालु द्वितीय केदार मद्महेश्वर पहुंचे तथा 140322 से तीर्थयात्रियों ने तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के दर्शन किये।

 

 

कपाट बंद होने के बाद तृतीय केदार तुंगनाथ जी की चल विग्रह उत्सव डोली 4 नवंबर को प्रथम पड़ाव चोपता पहुंचेगी‌ 5 नवंबर को भनकुन गुफा 6 नवंबर को भी भनकुन प्रवास करेगी तथा बृहस्पतिवार 7 नवंबर को शीतकाल गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ मंदिर गर्भ गृह में शीतकाल हेतु विराजमान हो जायेगी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Previous Article SEBI ने प्रतिभूति सीधे निवेशकों के डीमैट खाते में डालने के नियम लागू होने की समयसीमा बढ़ाई
Next Article पैराग्लाइडिंग : आसमान की उंचाई नापने के लिए तैयार हैं उत्तराखण्ड के युवा…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

//

मैं देवी प्रसाद रतूड़ी आप सभी लोग जो मेरी सोच के तहत मुझसे जुड़े हो उसके लिए तहदिल से धन्यवाद | #punahgaonkior

Recent Posts

  • सीएम धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- पारदर्शिता और समर्पण के साथ करें काम
  • पेपर लीक पर सीएम धामी सख्त, बोले– नकल और कोचिंग माफिया की साजिश किसी हाल में सफल नहीं होगी
  • उत्तराखंड आपदा: पीएम मोदी कल करेंगे दौरा, दून में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई
  • बाढ़ और भूस्खलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पेड़ों की गैरकानूनी कटाई को लेकर सरकारों से जवाब-तलब
  • (no title)
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Oct    
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Follow US

© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?