By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर देहरादून में हुआ विचार मंथन, मुख्यमंत्री धामी व सुनील बंसल ने किया संबोधन
Notification Show More
Latest News
सीएम धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- पारदर्शिता और समर्पण के साथ करें काम
उत्तराखंड राजनीती
पेपर लीक पर सीएम धामी सख्त, बोले– नकल और कोचिंग माफिया की साजिश किसी हाल में सफल नहीं होगी
Editors Pick Uncategorized उत्तराखंड देहरादून
PM Modi
उत्तराखंड आपदा: पीएम मोदी कल करेंगे दौरा, दून में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई
Uncategorized उत्तराखंड देहरादून
Supreme Court on Floods and Landslides
बाढ़ और भूस्खलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पेड़ों की गैरकानूनी कटाई को लेकर सरकारों से जवाब-तलब
Uncategorized
July 11, 2025
Uncategorized
Aa
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Aa
  • पर्यटन
  • देश – विदेश
  • पलायन
  • राजनीती
  • बागवानी
Search
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Uncategorizedउत्तराखंड

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर देहरादून में हुआ विचार मंथन, मुख्यमंत्री धामी व सुनील बंसल ने किया संबोधन

Devi Prasad Raturi
Last updated: 2025/05/03 at 5:08 AM
Devi Prasad Raturi
10 Min Read

आज  2 मई 2025 को सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम हाथीबड़कला में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन स्वर्णिम देव भूमि फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी के द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों से आए हुए प्रबुद्ध जनों का स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही मंच पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल जी एवं उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज देश में एक बड़ी चर्चा एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर चल रही है जिसका एकमात्र उद्देश्य है एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र बनकर विकसित हो देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए किस प्रकार यह विधेयक व्यापक रूप से सार्थक हो इसके लिए समाज में चर्चाएं हो रही है यह विधेयक देश को आर्थिक रूप से एवं विकास को नई गति प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी का अभिनंदन किया कहा कि आज यहां इतनी बड़ी संख्या में प्रत्येक वर्ग से समाज से प्रबुद्ध जनों का आगमन हुआ इससे यह सिद्ध होता है कि आज समाज एक राष्ट्र एक चुनाव के अभियान मैं अपनी सहभागिता निभाने को तैयार है केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्षों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं और नए कई कृतिमान भी स्थापित हुए हैं आज देश की आर्थिक व्यवस्था पांचवें पायदान पर है और आने वाले समय में मोदी जी के नेतृत्व में यह तीसरे पायदान पर होगी इसके लिए एक राष्ट्र एक चुनाव एक महत्वपूर्ण पहल होगी
आज मैं इस मंच से इस प्रदेश का सेवक होने के नाते कह सकता हूं कि राज्य में हर वर्ष चुनाव आते हैं इससे हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था पर बड़ा फर्क पड़ता है हमारे सरकारी खजाने का खर्च बढ़ता है साथ ही राज्य के कर्मचारियों को उनके कार्य में भी बाधा उत्पन्न होती है आचार संहिता लगने के चलते वह मूल कार्यों से बाधा उत्पन्न होती है नीति आयोग के अनुसार एक चुनाव के माध्यम से हमारे धनराशि में भी बचत होगी और अन्य सुविधाओं को बुनियादी रूप से नई गति प्रदान होगी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आप सभी प्रभु जनों के सहयोग से यह एक राष्ट्र एक चुनाव पूरे प्रदेश के अभियान के रूप से जागरूकता बढ़ाते हुए इसकी चर्चा समाज के प्रत्येक वर्ग में हो इसके लिए आप सब की सहभागिता बहुत ही महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल जी के द्वारा सभी महानुभावों का अभिनंदन करते हुए कहा कि मैं आज उत्तराखंडके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने प्रदेश में समान नागरिकता कानून लागू कर उत्तराखंड प्रदेश देश में एक मिसाल के रूप में इतिहास रचने का काम किया है जब देश आजाद हुआ तो हम सबको मालूम था कि लोकतंत्र के माध्यम से देश चलेगा और चुनाव के माध्यम से लोकतंत्र का निर्णय होगा हम सबको मालूम है कि देश के पहले चुनाव में 17 करोड़ 32 लाख मतदाताओं के द्वारा लोकतंत्र को चुना गया था परंतु आज 2024 के चुनाव में 96 करोड़ से भी ज्यादा मतदाताओं ने वोट कर लोकतंत्र बनाया है आज यह महसूस हो रहा है कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए देश में एक राष्ट्र एक चुनाव होना चाहिए देश की आवश्यकताओं को देखते हुए समय-समय पर कई कानून में बदलाव किए गए हैं चाहे वह आज शिक्षा का व्यापक रूप हो आवश्यकताओं के आधार पर हमने रिफॉर्म किए हैं।
हम जानते हैं पहले चुनाव में वॉलेट के माध्यम से वोट प्रक्रिया होती थी आज हम बटन के माध्यम से चुनाव में निर्णय करते हैं पूर्व समय में 21 वर्ष के ही मतदाता को मत का अधिकार था परंतु आज 18 वर्ष के व्यक्ति को मतदान करने का पूरा अधिकार है
पिछले 30 वर्षों में हमारा देश चुनावी मोड में रहा है और और इस तरह हर वर्ष चुनाव होता रहा है इससे कितना कार्य बाधित होता है इसका हमें एहसास करना चाहिए।
देश की आजाद होने के बाद 1952 1957 1962 1967 में बार-बार चुनाव हुए हैं जो की एक ही चुनाव प्रणाली पर पहुंचे लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी राजनीतिक मनसा को देखते हुए कई प्रदेशों में चुनाव कराए।
रामनाथ कोविंद जी के नेतृत्व में एक राष्ट्र एक चुनाव की समिति पूरे देश भर में चर्चा कर रही है।
देश की 47 संगठन अपने-अपने विचार एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर रख रहे हैं।
देश में बार-बार चुनाव होने पर देश को सबसे बड़ा यह नुकसान होता है कि देश का विकास महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित होता है विकास कार्य रुकते हैं कई योजनाएं पेंडिंग हो जाती है और समय के चलते योजनाओं को पूरा करने में अधिक खर्च होता है।
मैं अगर महाराष्ट्र राज्य की बात कहूं तो समय-समय पर चुनाव होने के कारण 300 दिन आचार संहिता लगने के कारण कार्य बाधित रहे।
प्रत्येक प्रदेश में बार-बार चुनाव होने के कारण आचार संहिता के द्वारा विकास कार्य रुक जाते हैं यह बड़ा सोचने का विषय है।
2024 के लोकसभा चुनाव के अंतर्गत अगर हम कार्य की बात कहें तो एक करोड़ कर्मचारियों को चुनाव में ड्यूटी हुई। अगर एक चुनाव होता है तो हम अपनी मेन पावर का सही उपयोग कर सकते हैं।
देश में एक राष्ट्रीय चुनाव होता है तो देश के अंदर राजनीति कम और विकास कार्य ज्यादा होंगे सभी देश के नेताओं को जनता के बीच में जाने का भरपूर मौका मिलेगा और उनके कार्य भी होंगे। फिर देश में चुनाव मंत्र विकास के आधार पर होगा।
बार-बार चुनाव होने के कारण देश के शेयर मार्केट पर भी फर्क पड़ता है।
आप सबसे निवेदन करता हूं कि अगर यह चर्चा समाज के प्रत्येक वर्ग में हो और एक चुनाव हो तो हमारी 1.50 जीडीपी बढ़ सकती है देश का अनावश्यक खर्च काम होगा आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी युवाओं को अवसर मिलेगा परिवारवाद पर रोक लगेगी। चुनाव को लेकर मतदाताओं में रुचि बढ़ेगी बार-बार चुनाव होने से मतदाताओं में भी मत को लेकर उत्साहित नहीं है जिसके चलते आज मतदान 40% कम हो रहा है।
देश के जैसों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस को लाभ देने का काम हो रहा है अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सभी सुविधाएं प्राप्त हो सके इसके लिए लगातार मोदी सरकार काम कर रही है।
एक राष्ट्र एक चुनाव देश को फायदा देगा हम सब लोगों को लगता है कि देश हित में इस अभियान के साथ हमें समाज के प्रत्येक वर्ग में जाकर चर्चा कर इस अभियान को अपना अहम योगदान देकर अपनी भूमिका निभानी है।
कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थित में पद्मश्री अनिल जोशी पद्मश्री कन्हैया लाल पोखरियाल पद्मश्री श्रीमती बसंती देवी प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार जी के द्वारा भी एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सम्मेलन में विस्तृत चर्चा करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सब लोगों की अपनी एक आम भूमिका हो इसके लिए हमें लगातार अपने-अपने वर्गों में समाज के लोगों में जाकर परिचर्चा चर्चा कर जागरण का काम करना है।

कार्यक्रम में मंच संचालन सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा किया गया।
रमेश गड़िया संरक्षक स्वर्णिम देवभूमि फाउंडेशन।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार गणेश जोशी सौरभ बहुगुणा , सौरभ थपलियाल महानगर मेयर, विधायक सविता कपूर दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला बलराज पासी विनय रोहिल्ला डॉ देवेंद्र भसीन  विनोद उनियाल अनिल गोयल श्याम अग्रवाल सुरेन्द्र राणा विजेंद्र थपलियाल संकेत नौटियाल उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार अक्षत जैन सुनील शर्मा गोविंद मोहन मोहित शर्मा रतन सिंह चौहान पूनम ममगई पवन त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सादर प्रेषित
सिद्धार्थ अग्रवाल
अध्यक्ष
स्वर्णिम देव भूमि फाउंडेशन

[ruby_related total=5 layout=5]

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून-व्यवस्था पर दिखाई सख्ती: नैनीताल प्रकरण पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Next Article CM धामी ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी
//

मैं देवी प्रसाद रतूड़ी आप सभी लोग जो मेरी सोच के तहत मुझसे जुड़े हो उसके लिए तहदिल से धन्यवाद | #punahgaonkior

Recent Posts

  • सीएम धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- पारदर्शिता और समर्पण के साथ करें काम
  • पेपर लीक पर सीएम धामी सख्त, बोले– नकल और कोचिंग माफिया की साजिश किसी हाल में सफल नहीं होगी
  • उत्तराखंड आपदा: पीएम मोदी कल करेंगे दौरा, दून में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई
  • बाढ़ और भूस्खलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पेड़ों की गैरकानूनी कटाई को लेकर सरकारों से जवाब-तलब
  • (no title)
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Oct    
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Follow US

© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?