By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नव नियुक्त बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा थ्री “पी” अर्थात पौराणिकता, परंपरा एवं पहचान पर फोकस रहेगा
Notification Show More
Latest News
Roulette mit exklusiven Boni zertifiziert: Ein Expertenleitfaden
Uncategorized
Roulette with Exclusive Bonuses Australia Popular: A Comprehensive Guide
Uncategorized
European Roulette Online Australia for Professionals: A Comprehensive Guide
Uncategorized
Roulette High Stakes Australia Secure: The Ultimate Guide
Uncategorized
Roulette for Beginners Australia – High Volatility Guide
Uncategorized
Aa
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Aa
  • पर्यटन
  • देश – विदेश
  • पलायन
  • राजनीती
  • बागवानी
Search
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
उत्तराखंडदेहरादून

नव नियुक्त बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा थ्री “पी” अर्थात पौराणिकता, परंपरा एवं पहचान पर फोकस रहेगा

Devi Prasad Raturi
Last updated: 2025/05/06 at 2:31 PM
Devi Prasad Raturi
5 Min Read

• उत्तराखंड सरकार द्वारा नव‌नियुक्त बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने कार्यभार ग्रहण किया

• बीकेटीसी केनाल रोड कार्यालय में हवन- यज्ञ पूजा-अर्चना पश्चात स्वागत समारोह कार्यक्रम

• नव नियुक्त बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा थ्री “पी” अर्थात पौराणिकता, परंपरा एवं पहचान पर फोकस रहेगा।

देहरादून : 6 मई। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के नाम के नामों को 3 मई को हरी झंडी दे दी गयी थी इसी क्रम में आज मंगलवार 6 मई को शुभ मुहूर्त में नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने बीकेटीसी के केनाल रोड देहरादून स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया जबकि उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती 12 मई को जोशीमठ में कार्यभार ग्रहण करेंगे इससे पहले मंदिर समिति कार्यालय देहरादून में हवन यज्ञ तथा पूजा-अर्चना संपन्न हुई तथा नव नियुक्त बीकेटीसी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ने हवन में आहुति दी तथा जनमानस के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी हवन तथा पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/ राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट, सांसद अनिल बलूनी,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, विधायक रूद्रप्रयाग भरत चौधरी विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, देहरादून मैयर सौरभ थपलियाल ने बीकेटीसी नव पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों , आगंतुकों ने नव नियुक्त बीकेटीसी पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा बधाई दी।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल बीकेटीसी पदाधिकारियों को कार्यभार संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कर प्रदेश सरकार को इस संबंध में सूचना प्रेषित की इसी के साथ आज से नव नियुक्त बीकेटीसी पदाधिकारियों का कार्यकाल शुरू हो गया।

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया कहा कि उन्हें बीकेटीसी अध्यक्ष के रूप में देवभूमि की सेवा का मौका मिला है।उत्तराखंड में पर्यटन तीर्थाटन का बेहतर प्रबंधन उनकी प्राथमिकता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड चार धामों के कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहे तथा प्रदेश सरकार ने सुगम तथा सुरक्षित तीर्थयात्रा का संदेश दिया।


बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धामों की पौराणिक महत्ता, परंपरा तथा पहचान अर्थात थ्री “पी” पर फोकस कर अपनी बात रखी। कहा हमारे तीर्थस्थल पौराणिक है सदियों से आध्यात्मिक उर्जा के स्रोत है ।दूसरा हमारी परंपराओं‌ के वाहक साथ ही हमारी पहचान भी है उन्होंने कहा कि कपाट खुलने के बाद श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री बदरीनाथ धाम यात्रा निर्बाध गति से चल रही है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे है।तीर्थयात्रियों की मंदिरों में सरल सुगम दर्शन, सुरक्षा,स्वास्थ्य परिवहन‌, संचार तथा मौसम, आपदा प्रबंधन यात्रा व्यवस्थाये चाक-चौबंद की गयी है। मंदिर समिति तथा प्रशासन के तालमेल से यात्रा सरल सुगम गति से चल रही है।


उल्लेखनीय है कि पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यमंत्री रहे हेमंत द्विवेदी को 3 मई को श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया गया तो जोशीमठ से ऋषि प्रसाद सती तथा रूद्रप्रयाग से विजय कपरवाण को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है प्रदेश सरकार के इस निर्णय तथा बीकेटीसी को मिले नेतृत्व की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

https://newsweight24x7.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250506-WA0033.mp4

आज बीकेटीसी पदाधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करते समय पूर्व‌ विधायक राजीव शुक्ला, मुख्य मंत्री के चारधाम यात्रा सलाहकार डा. बी.डी. सिंह, पूर्व दायित्व धारी मजहर नईम नवाब, बदरीनाथ धाम के पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, श्रेयांस द्विवेदी, अजय जी,बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी निजी सचिव प्रमोद नौटियाल बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, पुजारी वीरेंद्र सेमवाल सहित बड़ी संख्या में मंदिर समिति कर्मचारी तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Previous Article
Next Article जीएमवीएन की बुकिंग पहुंची बारह करोड़ के पार
//

मैं देवी प्रसाद रतूड़ी आप सभी लोग जो मेरी सोच के तहत मुझसे जुड़े हो उसके लिए तहदिल से धन्यवाद | #punahgaonkior

Recent Posts

  • Roulette mit exklusiven Boni zertifiziert: Ein Expertenleitfaden
  • Roulette with Exclusive Bonuses Australia Popular: A Comprehensive Guide
  • European Roulette Online Australia for Professionals: A Comprehensive Guide
  • Roulette High Stakes Australia Secure: The Ultimate Guide
  • Roulette for Beginners Australia – High Volatility Guide
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Follow US

© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?