By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नही होगा बर्दाश्त, भूमि खुर्दबुर्द की शिकायतों पर त्वरित करें एसडीएमः डीएम
Notification Show More
Latest News
Roulette with Free Spins USA Premium: The Ultimate Guide
Uncategorized
Roulette Real Money USA Fast Payouts: A Comprehensive Guide
Uncategorized
Roulette Bonuses USA No Registration: A Comprehensive Guide
Uncategorized
Play Live Roulette USA Instant: A Comprehensive Guide
Uncategorized
Ruleta Americana en Línea: Alta Volatilidad
Uncategorized
Aa
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Aa
  • पर्यटन
  • देश – विदेश
  • पलायन
  • राजनीती
  • बागवानी
Search
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
उत्तराखंड

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नही होगा बर्दाश्त, भूमि खुर्दबुर्द की शिकायतों पर त्वरित करें एसडीएमः डीएम

Punah Gaon Ki Aur Desk
Last updated: 2024/10/28 at 3:43 PM
Punah Gaon Ki Aur Desk
3 Min Read
देहरादून दिनांक 28 अक्टूबर 2024, -जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 86 शिकायत प्राप्त हुई। आज प्राप्त शिकायतों में अधिकत्तर शिकायत भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, आपसी विवाद, सहित शिक्षा, विद्युत, एमडीडीए, नगर निगम जलसंस्थान, जिला पंचायतीराज आदि विभागों से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध कृत कार्यवाही की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विकानगर क्षेत्र अंतर्गत  क्लासिक बार के समीप डॉक्टरगंज ग्राम पंचायत नवाबगढ़ में भू माफिया द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को त्वरित कार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देशः
महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी।
जनता दर्शन/जनसुनवाई प्राप्त शिकायतों को गंभीरता के साथ समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी।
जनसुनवाई में ग्राम ठारण  कुनवा  में पेयजल योजना से संयोजन न करने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता पेयजल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मौजा चक रायपुर परगना परवाजून तहसील सदर में रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत, ग्राम छमरोली में ग्राम समाज की भूमि  पर भूमाफियों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
मेहुवाला माफी में भू माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि खुर्द बुर्द करने तथा स्थानीय काश्तकारों को धमकाने परेशान करने की शिकायत एसडीएम सदर को त्वरित कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ग्राम बायला चकराता निवासी महिला द्वारा शिकायत की कि  उनके द्वारा ईस्टहॉपटाउन में  भूमि क्रय कर अन्य व्यक्ति को देखभाल हेतु दी गई अब वह व्यक्ति भूमि पर अपना हक जता रहा है तथा मारपीट कर रहा है, जिस पर एसडीएम विकासनगर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विधानसभा चकराता अंतर्गत त्यूणी तहसील में जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाने के अनुरोध पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं जनसुनवाई में शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभाग न किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपर जिलाधिकारी को कारण पूछने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी  सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Previous Article राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में की विशेष पूजा, विश्व कल्याण की कामना
Next Article मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

//

मैं देवी प्रसाद रतूड़ी आप सभी लोग जो मेरी सोच के तहत मुझसे जुड़े हो उसके लिए तहदिल से धन्यवाद | #punahgaonkior

Recent Posts

  • Roulette with Free Spins USA Premium: The Ultimate Guide
  • Roulette Real Money USA Fast Payouts: A Comprehensive Guide
  • Roulette Bonuses USA No Registration: A Comprehensive Guide
  • Play Live Roulette USA Instant: A Comprehensive Guide
  • Ruleta Americana en Línea: Alta Volatilidad
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Follow US

© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?