By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चमोली पुलिस ने कसी कमर, आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
Notification Show More
Latest News
सीएम धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- पारदर्शिता और समर्पण के साथ करें काम
उत्तराखंड राजनीती
पेपर लीक पर सीएम धामी सख्त, बोले– नकल और कोचिंग माफिया की साजिश किसी हाल में सफल नहीं होगी
Editors Pick Uncategorized उत्तराखंड देहरादून
PM Modi
उत्तराखंड आपदा: पीएम मोदी कल करेंगे दौरा, दून में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई
Uncategorized उत्तराखंड देहरादून
Supreme Court on Floods and Landslides
बाढ़ और भूस्खलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पेड़ों की गैरकानूनी कटाई को लेकर सरकारों से जवाब-तलब
Uncategorized
July 11, 2025
Uncategorized
Aa
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Aa
  • पर्यटन
  • देश – विदेश
  • पलायन
  • राजनीती
  • बागवानी
Search
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
उत्तराखंडदेहरादून

चमोली पुलिस ने कसी कमर, आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Devi Prasad Raturi
Last updated: 2025/04/27 at 5:03 PM
Devi Prasad Raturi
3 Min Read

चमोली पुलिस ने कसी कमर, आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप।

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर चमोली पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार ने आज 27/4/2025 को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में चारधाम यात्रा से जुड़े राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की अध्यक्षता की।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से संबंधित सभी तैयारियों को हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सुगम व सुरक्षित बन सके।

गोष्ठी में यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए, जिनमें प्रमुख निम्न प्रकार हैं:

1. पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन के माध्यम से सघन निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
2. श्री बद्रीनाथ धाम में तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम स्थापित करने, यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम लगाने हेतु दूरसंचार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
3. श्री बद्रीनाथ धाम में जनपद और बाहर से आने वाले अतिरिक्त पुलिस बल के रहने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को युद्ध स्तर पर तैयार करने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए गए।
4. यात्रा अवधि के दौरान सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय रूप से स्वयं भ्रमणशील रहेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहेंगे।
5. यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र के व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन और होटल व्यवसायियों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रा के दौरान बेहतर तालमेल बना रहे।
6. ऐसे संवेदनशील मार्ग जहां भूस्खलन (लैंडस्लाइड) का खतरा बना रहता है, उनका गहन निरीक्षण करने और संभावित लैंडस्लाइड की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने को कहा गया।
7. भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के दोनों सिरों पर बैरियर स्थापित किए जाएंगे ताकि आपात स्थिति में आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके।
8. भारत के प्रथम गांव माणा में एक पुलिस चौकी स्थापित कर वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
9. यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष सतर्क दृष्टि रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर त्वरित कार्रवाई हेतु मीडिया सेल को निर्देशित किया गया।

एसपी चमोली ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि चारधाम यात्रा-2025 को सकुशल संपन्न कराया जा सके।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन बिष्ट, सहायक सेनानायक विपेन्द्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश सिंह व अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Previous Article रात्रि की थी कार्य अनुमति दिन तमाम नियम कायदे दाव पर रख किया जा रहा था कार्य
Next Article टीचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में लगी आग, फायर स्टेशन ऋषिकेश, नरेन्द्रनगर एवं हरिद्वार की टीमों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास
//

मैं देवी प्रसाद रतूड़ी आप सभी लोग जो मेरी सोच के तहत मुझसे जुड़े हो उसके लिए तहदिल से धन्यवाद | #punahgaonkior

Recent Posts

  • सीएम धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- पारदर्शिता और समर्पण के साथ करें काम
  • पेपर लीक पर सीएम धामी सख्त, बोले– नकल और कोचिंग माफिया की साजिश किसी हाल में सफल नहीं होगी
  • उत्तराखंड आपदा: पीएम मोदी कल करेंगे दौरा, दून में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई
  • बाढ़ और भूस्खलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पेड़ों की गैरकानूनी कटाई को लेकर सरकारों से जवाब-तलब
  • (no title)
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Oct    
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Follow US

© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?