By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र ने एसएसपी अल्मोड़ा व थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर दिये आवश्यक निर्देश…
Notification Show More
Latest News
March 18, 2026
Uncategorized
Play Online Baccarat in Ohio: A New Era of Casino Gaming
Uncategorized
March 18, 2026
Uncategorized
Baccarat West Virginia: Navigating the Digital Gaming Landscape
Uncategorized
Baccarat in South Dakota: The Wild West of Online Gaming
Uncategorized
Aa
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Aa
  • पर्यटन
  • देश – विदेश
  • पलायन
  • राजनीती
  • बागवानी
Search
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
उत्तराखंडदेहरादून

पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र ने एसएसपी अल्मोड़ा व थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर दिये आवश्यक निर्देश…

Devi Prasad Raturi
Last updated: 2025/04/25 at 9:44 PM
Devi Prasad Raturi
6 Min Read

पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र ने एसएसपी अल्मोड़ा व थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर दिये आवश्यक निर्देश,

महिला सम्बन्धी अपराधों में लापरवाही बरती तो थानेदार व विवेचक पर होगी कार्यवाही,

सैनिक सम्मेलन में कर्मचारीगणों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धितों को दिये निर्देश

अपराधों की समीक्षा कर महिला अपराध, नशे के विरुद्ध कठोर कार्यवाही व साईबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश

आईजी महोदया द्वारा सभी जवानों को टीम भावना के साथ जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के लिये किया प्रेरित,

साइबर अपराध की रोकथाम के लिये सभी थानों में जवानों को आधुनिक टेक्नोलॉजी से प्रशिक्षित किया जायेगा।

श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र महोदया के जनपद अल्मोड़ा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाईन अल्मोड़ा में सर्वप्रथम गार्द सलामी ली गई।

पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र महोदया द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा व अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद, सीओ दूरसंचार अल्मोड़ा श्री राजीव टम्टा की मौजूदगी में सैनिक सम्मेलन/अपराधों की गहन समीक्षा की गयी। इस दौरान सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

आईजी महोदया द्वारा सैनिक सम्मलेन आयोजित करते हुए महिला/पुरुष कर्मचारीगणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या का निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, ताकि समस्याओं का समाधान ससमय पर किया जा सके।
सभी को बीट कर्मियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में विजिबल रहकर स्मार्ट पुलिसिंग करने के निर्देश दिये गये। सभी को जनसेवा में प्राथमिकता देने के लिये प्रेरित किया गया।
महिला अधिकारियों व जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिये जिम्मेदारी वाले कार्यों को सौंप कर उन्हें प्रोत्साहित करें।
जवानों की मूलभूत सुविधायें प्रदान करने के लिये एसएसपी अल्मोड़ा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

आईजी महोदया द्वारा-
जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

सभी थाना प्रभारियों को लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया।

नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिये नशे के विरुद्ध व्यापक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही कर उनको कठोर सजा दिलाने के लिये निर्देशित किया गया। साथ ही नशा तस्करों की सम्पत्ति की जांच करने और नशा बेचकर अर्जित की गयी सम्पत्ति पायी जाने पर सीजर की कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।

पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व पर्यटकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिये गये है।

पहाड़ी जनपदो को कैंचीधाम की ओर से जाने वाले वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु गुगल मैप में जाम लगे रुटों को दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे लोग टेक्नोलॉजी की सहायता से जाम लगे रुटों का कम प्रयोग कर सके।

सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये।

लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया।

फायर सीजन के दृष्टिगत सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये।

नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।

साइबर अपराध की रोकथाम के लिये सभी थानों में जवानों को आधुनिक टेक्नोलॉजी से प्रशिक्षित किया जायेगा।

समस्त बीट कर्मियों को लगातार अपने-अपने बीटों पर भ्रमण कर आपराधिक व अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

एसडीआरएफ, फायर, पुलिस टेलीकॉम को संयुक्त रुप से थानों के साथ समन्वय स्थापित कर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिये गये।

आईजी महोदया द्वारा जनपद पुलिस में सराहनीय कार्य करने वालों 06 अधिकारी/कर्म0गणों उ0नि0 दिनेश परिहार प्रभारी चौकी जैंती, उ0नि0 राजेन्द्र कुमार प्रभारी चौकी ताकुला, उ0नि0 भगवान गिरी गोस्वामी प्रभारी चौकी जागेश्वर, हेड कानि0 मनोज कोहली थाना दन्या, हेड कानि0 अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा व कानि0 नीरज मेहरा थाना सोमेश्वर को प्रशस्ति पत्र व नगद ईनाम से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

निर्माण कार्यों का निरीक्षण-

अपराध समीक्षा के पश्चात् पुलिस लाईन अल्मोड़ा में चल रहे नव निर्मित महिला बैरक व निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता अच्छी रखने और समय से कार्य पूरा करने के लिये निर्देशित किया गया और एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा को निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करने के लिये निर्देशित किया गया।
आईजी महोदया द्वारा कहा गया कि वर्तमान पुलिस आधुनिकीकरण के तहत प्रदेश में कई कार्य प्रचलित हैं जिसमें पुलिस के भवनों/कार्यालयों का निर्माण/अपग्रेडेशन की कार्यवाही भी की जा रही हैं। जिसका उद्देश्य हैं कि पुलिस बल के रहने के लिये अच्छे एवं सुविधायुक्त आवास एवं कार्यालय मुहैया कराया जा सके।

[ruby_related total=5 layout=5]

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Previous Article संगठन पर्व के तहत देहरादून में बीजेपी ने मंडल संरचना को लेकर की समीक्षा बैठक
Next Article Online Casino Slot Speelautomaten
//

मैं देवी प्रसाद रतूड़ी आप सभी लोग जो मेरी सोच के तहत मुझसे जुड़े हो उसके लिए तहदिल से धन्यवाद | #punahgaonkior

Recent Posts

  • (no title)
  • Play Online Baccarat in Ohio: A New Era of Casino Gaming
  • (no title)
  • Baccarat West Virginia: Navigating the Digital Gaming Landscape
  • Baccarat in South Dakota: The Wild West of Online Gaming
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Follow US

© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?