By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य में मॉक ड्रिल का आयोजन, आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं का किया गया परीक्षण
Notification Show More
Latest News
March 18, 2026
Uncategorized
Play Online Baccarat in Ohio: A New Era of Casino Gaming
Uncategorized
March 18, 2026
Uncategorized
Baccarat West Virginia: Navigating the Digital Gaming Landscape
Uncategorized
Baccarat in South Dakota: The Wild West of Online Gaming
Uncategorized
Aa
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Aa
  • पर्यटन
  • देश – विदेश
  • पलायन
  • राजनीती
  • बागवानी
Search
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
उत्तराखंडदेहरादून

चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य में मॉक ड्रिल का आयोजन, आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं का किया गया परीक्षण

Devi Prasad Raturi
Last updated: 2025/04/24 at 10:00 PM
Devi Prasad Raturi
3 Min Read

संवादाता : विनय उनियाल,

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में चार धाम यात्रा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एनडीएमए व यूएसडीएमए द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस मॉक ड्रिल के माध्यम से यात्रा की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई।

चार धाम यात्रा से जुड़े सात जनपदों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी—में यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य यात्रा के दौरान आपात स्थितियों से निपटने की राज्य की क्षमता का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों की तैयारियों को धरातल पर परखा गया। जिन क्षेत्रों में कमियां पाई गईं, वहाँ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए ताकि यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी व्यवस्थाएं और सुदृढ़ हो सकें।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से संचालित इस मॉक ड्रिल का समन्वय आईआरएस प्रणाली के तहत किया गया। यह अभ्यास चार धाम यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभागों को एक मंच पर लाने का सशक्त प्रयास रहा। राज्य सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रुहेला ने कहा कि यह मॉक ड्रिल यात्रा की तैयारियों को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं विभागीय तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह मॉक ड्रिल एनडीएमए के सहयोग से कराई गई ताकि सभी व्यवस्थाओं को जमीन पर जांचा-परखा जा सके। इस अभ्यास में विभागों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला।

उन्होंने कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सभी संभावित गैप्स को दूर करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन विभाग चार धाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

इस अवसर पर एनडीएमए के प्रमुख सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, अपर सचिव विनीत कुमार, 15वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट एसके दराल, वित्त नियंत्रक अभिषेक कुमार आनंद, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी एवं शांतनु सरकार आदि मौजूद रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Previous Article पहलगाम में हुई आंतकी घटना के दृष्टिगत एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया अभियान…
Next Article Casino Oostzaan
//

मैं देवी प्रसाद रतूड़ी आप सभी लोग जो मेरी सोच के तहत मुझसे जुड़े हो उसके लिए तहदिल से धन्यवाद | #punahgaonkior

Recent Posts

  • (no title)
  • Play Online Baccarat in Ohio: A New Era of Casino Gaming
  • (no title)
  • Baccarat West Virginia: Navigating the Digital Gaming Landscape
  • Baccarat in South Dakota: The Wild West of Online Gaming
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Follow US

© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?