By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पुलिस कप्तान अजय सिंह ने किया डोईवाला, ऋषिकेश का निरीक्षण, जवानों की परखी वेपन हैंडलिंग टाइमिंग
Notification Show More
Latest News
Roulette Online Anbieter: Alles, was Sie wissen müssen
Uncategorized
Roulette mit exklusiven Boni zertifiziert: Ein Expertenleitfaden
Uncategorized
Roulette with Exclusive Bonuses Australia Popular: A Comprehensive Guide
Uncategorized
European Roulette Online Australia for Professionals: A Comprehensive Guide
Uncategorized
Roulette High Stakes Australia Secure: The Ultimate Guide
Uncategorized
Aa
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Aa
  • पर्यटन
  • देश – विदेश
  • पलायन
  • राजनीती
  • बागवानी
Search
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
उत्तराखंडदेहरादून

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने किया डोईवाला, ऋषिकेश का निरीक्षण, जवानों की परखी वेपन हैंडलिंग टाइमिंग

Devi Prasad Raturi
Last updated: 2025/04/03 at 9:12 PM
Devi Prasad Raturi
3 Min Read

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने किया डोईवाला, ऋषिकेश का निरीक्षण, जवानों की परखी वेपन हैंडलिंग टाइमिंग

डोईवाला-: आज गुरुवार को कप्तान अजय सिंह द्वारा कोतवाली ऋषिकेश तथा डोईवाला का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अजय सिंह द्वारा थाना कार्यालयो के सभी दस्तावेजों,फाइल्स रिपोर्ट का गहन परीक्षण किया। उनके द्वारा अधिकारियो से सीसीटीएनएस के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए एम0एच0ए0 द्वारा संचालित किये जा रहे विभिन्न पोर्टलों में सूचनाओं/जानकारियों को समय से अपडेट करने तथा एनसीआरबी पोर्टल, सीएम पोर्टल, ई-डिस्ट्रिक्ट तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली आनलाइन शिकायतों, सत्यापन आदि के एक नियमित समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा ऋषिकेश व डोईवाला कोतवाली के परिसरो का भ्रमण कर कर्मचारियों के बैरिकों व भोजनालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मेस में अच्छा खाना, बैरक व किचन में साफ सफ़ाई पर विशेष ध्यान देते हुए कर्मियों को भोजन में पौष्टिक व गुणवत्त भोजन देने को कहा।

जिसके उपरान्त अजय सिंह द्वारा कोतवाली में रखे मालों व सरकारी संपत्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए थानों में पडे लम्बित माल मुकदमाती तथा लावारिस मालों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा एमवी एक्ट व लावारिस मालों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान कप्तान द्वारा कोतवाली के असलहों, दंगा नियंत्रण उपकरणो तथा आपदा उपकरणों की वर्तमान हालत परखी व कोतवाली परिसर में मौजूद कर्मियों को अपने सामने ही वेपन हैंडलिंग करवाया गया। उनके द्वारा कोतवाली प्रभारियों को समय समय पर जवानों से वेपन हैंडलिंग, उपकरणों को इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग करवाने को कहा जिससे समय आने पर क्विक रिस्पांस दिया जा सके। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कोतवाली में मौजूद क्राइम डिटेक्शन किट के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को क्राइम डिटेक्शन किट की जानकारी देते हुए क्राइम सीन से साक्ष्यों को संकलित करने का नियमित रूप से अभ्यास करवाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरान्त एसएसपी देहरादून द्वारा थानो में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग ली गई, जिसमें अपराध नियंत्रण/रोकथाम, विवेचना/शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा न्यायालय से प्राप्त होने वाले पत्रों के शीघ्र व समयबद्ध विधिक निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के समबन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों को आश्वस्त किया कि पुलिस कर्मियों के हितार्थ सभी संभव प्रयास किये जायेंगे।

[ruby_related total=5 layout=5]

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Doiwala news
Previous Article घटती छात्रसंख्या को जांच समिति गठित, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट
Next Article
//

मैं देवी प्रसाद रतूड़ी आप सभी लोग जो मेरी सोच के तहत मुझसे जुड़े हो उसके लिए तहदिल से धन्यवाद | #punahgaonkior

Recent Posts

  • Roulette Online Anbieter: Alles, was Sie wissen müssen
  • Roulette mit exklusiven Boni zertifiziert: Ein Expertenleitfaden
  • Roulette with Exclusive Bonuses Australia Popular: A Comprehensive Guide
  • European Roulette Online Australia for Professionals: A Comprehensive Guide
  • Roulette High Stakes Australia Secure: The Ultimate Guide
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Follow US

© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?