By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रियल एस्टेट सेक्टर की चुनौतियों और शिकायतों को दूर करने का संकल्प
Notification Show More
Latest News
Roulette mit exklusiven Boni zertifiziert: Ein Expertenleitfaden
Uncategorized
Roulette with Exclusive Bonuses Australia Popular: A Comprehensive Guide
Uncategorized
European Roulette Online Australia for Professionals: A Comprehensive Guide
Uncategorized
Roulette High Stakes Australia Secure: The Ultimate Guide
Uncategorized
Roulette for Beginners Australia – High Volatility Guide
Uncategorized
Aa
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Aa
  • पर्यटन
  • देश – विदेश
  • पलायन
  • राजनीती
  • बागवानी
Search
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
उत्तराखंडदेहरादून

रियल एस्टेट सेक्टर की चुनौतियों और शिकायतों को दूर करने का संकल्प

Devi Prasad Raturi
Last updated: 2025/04/24 at 6:16 PM
Devi Prasad Raturi
4 Min Read

 

रियल एस्टेट सेक्टर की चुनौतियों और शिकायतों को दूर करने का संकल्प

हितधारकों को एक मंच पर लाने के लिए रेरा ने किया कार्यशाला का आयोजन

देहरादून

उत्तराखंड रियल एस्टेट अथॉरिटी (रेरा) द्वारा 24 अप्रैल को आयोजित कार्यशाला में रियल एस्टेट से संबंधित चुनौतियों और शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करने का संकल्प लिया गया। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरिम में आयोजित कार्यशाला में हितधारकों को होने वाले परेशानियों और उन्हें अधिक से अधिक सुविधा और सहयोग देने को लेकर चर्चा हुई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में बिल्डर्स, बायर्स, एजेट्स और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य सचिव उत्तराखंड श्री आनंद वर्द्धन ने किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला रेरा से संबंधित सभी पक्षों और हितधारकों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण साबित होगी और रेरा से संबंधित गतिविधियों के साथ ही बिल्डर और बायर्स किस तरह से रेरा के प्रावधानों का लाभ उठा सकते हैं, इस बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

उत्तराखंड रेरा के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी श्री रबीन्द्र पंवार ने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर के सामने मौजूदा दौर में कई तरह की चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों और समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल की जानी चाहिए और एक प्रभावी रणनीति बनाई जानी चाहिए। उन्होंने राज्य में एक बेहर रियल एस्टेट इकोसिस्टम विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया।

चार सत्रों में आयोजित इस वर्कशॉप में नॉलेज सत्र में रेरा के सदस्य श्री नरेश मठपाल ने रेरा की गतिविधियों और नियमों का विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया। इस प्रस्तुतीकरण में बिल्डर, बायर्स और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से जुडे़ मुद्दों एवं राज्य में रेरा के क्रियान्वयन की प्रगति तथा प्रमुख कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।

वर्कशॉप के तीसरे सत्र में पैनल डिस्कशन किया गया। इस सत्र में बायर्स और बिल्डर्स के साथ ही बड़ी संख्या में आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि, रेरा के अधिकारी और क़ानूनी एक्सपर्ट शामिल हुए। रेरा सदस्य नरेश मठपाल, नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल के उत्तराखंड प्रतिनिधि श्री मनोज जोशी, अधिवक्ता डॉक्टर अमन राब एवं देहरादून के सिद्धार्थ अपार्टमेंट्स और पैसिफिक गोल्फ स्टेट से एस के जैन और सेवानिवृत कर्नल रोहित मिश्रा पैनल डिस्कशन में पैनलिस्ट के रूप में शामिल हुए। सभी पैनलिस्ट ने रियल एस्टेट को लेकर अपने अनुभव और इस क्षेत्र में सामने आने वाली समस्याओं के साथ कई सुझाव देते हुए अपनी बात रखी। इस सत्र का संचालन देहरादून स्थित एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने किया।

इस दौरान ओपन हाउस सेशन भी रखा गया। इस में कई प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे और रियल एस्टेट क्षेत्र में स्टेकहोल्डर्स को अधिक से अधिक से सुविधाएं देने की बात कही। ओपन हाउस सेशन में रेरा के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी रबीन्द्र पंवार और रेरा सदस्य अमिताभा मैत्रा ने सवालों के जवाब दिए।

रेरा उत्तराखंड के चेयरमैन रबीन्द्र पंवार ने कार्यशाला को एक सफल आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि कई अच्छे सुझाव सामने आये हैं। इन महत्वपूर्ण नीतिगत सुझावों का रेरा अपने स्तर पर विश्लेषण करेगा और शासन को सूचित करेगा, ताकि रियल एस्टेट सेक्टर को राज्य में और अधिक गति मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सुझावों पर जल्द अमल किया जाएगा और इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इन सुझावों पर अमल के बाद रियल एस्टेट सेक्टर मे मौजूद विवादों व शिकायतों का तेजी से समाधान किया जा सकेगा।

कार्यशाला में शासन, प्रशासन, आवास, शहरी विकास, विकास प्राधिकरण, टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग, बैंक आदि के अधिकारीगण, चार्टर्ड एकाउन्टेंट, इंजीनियरर्स, आर्किटेक्ट्स, अधिवक्तागण और अन्य हितधारक बड़ी संख्या में शामिल थे। कार्यशाला का संचालन काव्य ने किया।

 

[ruby_related total=5 layout=5]

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Previous Article “आपके क्षेत्र मे खुल गया है आपक़े चहरे क़ो और सुन्दर बनाने क़े लिए इनाम मेकअप आर्टिस्ट”
Next Article धामी सरकार की सख्ती, डेंगू पर सभी विभाग होंगे एकजुट
//

मैं देवी प्रसाद रतूड़ी आप सभी लोग जो मेरी सोच के तहत मुझसे जुड़े हो उसके लिए तहदिल से धन्यवाद | #punahgaonkior

Recent Posts

  • Roulette mit exklusiven Boni zertifiziert: Ein Expertenleitfaden
  • Roulette with Exclusive Bonuses Australia Popular: A Comprehensive Guide
  • European Roulette Online Australia for Professionals: A Comprehensive Guide
  • Roulette High Stakes Australia Secure: The Ultimate Guide
  • Roulette for Beginners Australia – High Volatility Guide
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Follow US

© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?