By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस है तैयार…
Notification Show More
Latest News
March 18, 2026
Uncategorized
Play Online Baccarat in Ohio: A New Era of Casino Gaming
Uncategorized
March 18, 2026
Uncategorized
Baccarat West Virginia: Navigating the Digital Gaming Landscape
Uncategorized
Baccarat in South Dakota: The Wild West of Online Gaming
Uncategorized
Aa
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Aa
  • पर्यटन
  • देश – विदेश
  • पलायन
  • राजनीती
  • बागवानी
Search
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
उत्तराखंडदेहरादून

केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस है तैयार…

Devi Prasad Raturi
Last updated: 2025/04/25 at 3:21 PM
Devi Prasad Raturi
5 Min Read

केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस है तैयार।

केदारनाथ यात्रा ड्यूटी हेतु नियुक्त होने वाले जनपद के पुलिस बल को एसपी रुद्रप्रयाग ने किया ब्रीफ।

आने वाले श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखण्ड पुलिस के ध्येय वाक्य मित्रता सेवा सुरक्षा और अतिथि देवो भवः की भावना के साथ व्यवहार किये जाने के दिये गये निर्देश।

यात्रा ड्यूटी पर रवाना होने से पहले हरेक पुलिस कार्मिकों का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण।

संवादाता : विनय उनियाल, देहरादून : जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 02 मई 2025 को खुलने जा रहे हैं। जनपद पुलिस के स्तर से यात्रा के कुशल प्रबन्धन हेतु आवश्यक व्यवस्थायें की गयी हैं। यात्रा के सकुशल संचालन हेतु जनपद में नियुक्त पुलिस बल को श्री केदारनाथ धाम सहित सभी पैदल यात्रा मार्ग पड़ावों सहित यातायात के प्रबन्धन हेतु ड्यूटी आदेश जारी कर दिये गये हैं। ड्यूटी पर नियुक्त होने वाले पुलिस बल को कल शनिवार तक उनसे सम्बन्धित ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद पुलिस बल के उनके ड्यूटी स्थलों पर रवाना होने से पूर्व आज दिनांक 25-04-2025 (शुक्रवार) को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री अक्षय प्रल्हाद कोंडे द्वारा ब्रीफिंग की गयी।

ब्रीफिंग से पूर्व आयोजित हुई शुक्रवार की साप्ताहिक परेड।

उपस्थित पुलिस बल की शारीरिक फिटनेस परखने हेतु पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया। टोलीवार ड्रिल, शस्त्राभ्यास, विभिन्न प्रकार की चालों सहित पुलिस बल के दैनिक कर्तव्यों में उपयोग में आने वाली कवायद का अभ्यास कराया गया।

पुलिस बल की ब्रीफिंग: पुलिस बल के व्यवहार एवं अनुशासन को सर्वाेपरि रखने के दिये गये निर्देश।

उपस्थित पुलिस बल को सम्बोधित करते हुए एसपी रुद्रप्रयाग ने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौम्य, मधुर एवं व्यवहार किया जाये। व्यवहार एवं गलत आचरण के सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिकायतें न आने पाये। श्रद्धालुओं द्वारा पूछी जाने वाली जानकारी अवश्य बतायी जाये। नियुक्त होने वाले पुलिस बल हेतु सभी स्थलों पर आवासीय, बुनियादी सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें की गयी हैं। सभी को निर्देशित किया गया कि जनपद में होेने वाली ड्यूटी विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से होती है, ऐसे में सभी विभागों के प्रतिनिधियों से उचित समन्वय बनाते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये। यात्रा ड्यूटियों के निर्वहन हेतु बाहरी जनपदों से भी पुलिस बल प्राप्त हो रहा है, परन्तु यात्रा के सफल संचालन में जनपद पुलिस में नियुक्त कार्मिकों की महत्तवपूर्ण रहेगी। इस बात को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये कि नियुक्त होने वाले पुलिस बल का स्वयं का आचरण एवं व्यवहार सही हो तथा कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी द्वारा भी उपस्थित बल को एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस बल हेतु आयोजित किया गया स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग की पहल पर मेदान्ता अस्पताल प्रबन्धन की ओर से केदारनाथ यात्रा ड्यूटी में लगने वाले पुलिस बल हेतु स्वास्थ्य परीक्षण (हैल्थ चेकअप) कैम्प लगाया गया। डॉक्टरों की टीमों द्वारा पुलिस बल के बी.पी. शुगर लेवल, ई.सी.जी. सहित आधुनिक तकनीकों से लैस उपकरणों से स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। इस पहल से ड्यूटी पर नियुक्त होने वाले पुलिस बल को स्वयं की फिटनेस की जानकारी होने के उपरान्त ही अपने कर्तव्य पर बेफिक्र रवाना होने का अवसर मिला है।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, एसएचओ रुद्रप्रयाग मनोज नेगी, एसएचओ ऊखीमठ मुकेश चौहान, एसओ अगस्त्यमुनि महेश रावत, वाचक सुरेश चन्द्र बलूनी, निरीक्षक एलआईयू मनोज बिष्ट, प्रभारी फायर गणनाथ सिंह, प्रभारी वायरलेस कपिल नैथानी सहित पुलिस कार्यालयी शाखाओं के प्रभारियों सहित सभी थाना चौकियों पर नियुक्त पुलिस बल उपस्थित रहा।

[ruby_related total=5 layout=5]

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Previous Article श्वेता चौबे (IPS) द्वारा साप्ताहिक परेड निरीक्षण एवं चारधाम ड्यूटी ब्रीफिंग
Next Article Kasyno Z Depozytem 10 Centów
//

मैं देवी प्रसाद रतूड़ी आप सभी लोग जो मेरी सोच के तहत मुझसे जुड़े हो उसके लिए तहदिल से धन्यवाद | #punahgaonkior

Recent Posts

  • (no title)
  • Play Online Baccarat in Ohio: A New Era of Casino Gaming
  • (no title)
  • Baccarat West Virginia: Navigating the Digital Gaming Landscape
  • Baccarat in South Dakota: The Wild West of Online Gaming
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Follow US

© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?