By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ : सीएम धामी के नेतृत्व में साइबर अपराधियों पर करारा वार
Notification Show More
Latest News
सीएम धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- पारदर्शिता और समर्पण के साथ करें काम
उत्तराखंड राजनीती
पेपर लीक पर सीएम धामी सख्त, बोले– नकल और कोचिंग माफिया की साजिश किसी हाल में सफल नहीं होगी
Editors Pick Uncategorized उत्तराखंड देहरादून
PM Modi
उत्तराखंड आपदा: पीएम मोदी कल करेंगे दौरा, दून में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई
Uncategorized उत्तराखंड देहरादून
Supreme Court on Floods and Landslides
बाढ़ और भूस्खलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पेड़ों की गैरकानूनी कटाई को लेकर सरकारों से जवाब-तलब
Uncategorized
July 11, 2025
Uncategorized
Aa
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Aa
  • पर्यटन
  • देश – विदेश
  • पलायन
  • राजनीती
  • बागवानी
Search
  • उत्तराखंड
  • स्वरोजगार
  • करियर
  • देश – विदेश
  • राजनीती
  • बागवानी
  • पलायन
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ : सीएम धामी के नेतृत्व में साइबर अपराधियों पर करारा वार

Devi Prasad Raturi
Last updated: 2025/05/13 at 10:04 PM
Devi Prasad Raturi
3 Min Read

उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ : सीएम धामी के नेतृत्व में साइबर अपराधियों पर करारा वार

साइबर सुरक्षा में उत्तराखंड बना देश का मॉडल, 17 राज्यों में एक साथ कार्रवाई

गुड गवर्नेंस का दमदार उदाहरण: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर देश भर में 290 साइबर अपराधी दबोचे गए

उत्तराखंड की शांत वादियों से एक तेज़ संदेश पूरे देश में गूंजा है, “अपराधी चाहे देश के किसी कोने में छिपा हो, उत्तराखंड पुलिस उसे ढूंढ निकालेगी।” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस ने एक ऐतिहासिक अभियान चलाकर यह सन्देश न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे राष्ट्र को दिया है। ‘ऑपरेशन प्रहार’, साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार करने वाला यह अभियान अपने आप में एक मिसाल बन गया है। देश के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड पुलिस के निर्देशन में एक साथ 17 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा आदि में बड़ी छापेमारी की गई। इस सघन और रणनीतिक कार्रवाई में 290 से अधिक साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

यह कोई सामान्य पुलिसिया कार्रवाई नहीं थी। यह उस दूरदर्शिता और साहसिक निर्णय का परिणाम है, जिसकी नींव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साइबर हमले की एक बड़ी घटना के बाद रखी थी। कुछ माह पूर्व उत्तराखंड साइबर हमलों का शिकार बना था, तब मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संदेश दिया था साइबर अपराधी अब सुरक्षित नहीं रहेंगे। उन्होंने पुलिस महकमे को टेक्नोलॉजिकल रूप से सशक्त करने के आदेश दिए, साइबर थानों की पुनर्रचना की और इंटेलिजेंस नेटवर्क को विस्तार दिया।

इसका प्रत्यक्ष परिणाम ‘ऑपरेशन प्रहार’ के रूप में सामने आया, जिसमें न केवल उत्तराखंड बल्कि अन्य राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से यह दिखाया गया कि उत्तराखंड अब केवल पर्यटन और तीर्थाटन का केन्द्र ही नहीं, बल्कि साइबर क्राइम से लड़ने में भी एक मॉडल स्टेट बन चुका है। मुख्यमंत्री धामी का गुड गवर्नेंस मॉडल सिर्फ योजनाओं या घोषणाओं तक सीमित नहीं है, यह उनके हर एक्शन में भी साफ नजर आता है। उनके नेतृत्व में शासन की सक्रियता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी तीनों ही स्तरों पर परिलक्षित होती है। इस सफल कार्रवाई ने जहां उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है, वहीं मुख्यमंत्री धामी के मजबूत नेतृत्व और त्वरित निर्णय क्षमता को भी फिर से प्रमाणित किया है।

[ruby_related total=5 layout=5]

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Previous Article एनटीपीसी तपोवन जल विद्युत परियोजना द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम एवं श्री हेमकुंड साहिब में तीर्थ यात्रियों हेतु पेयजल सुविधा के लिए सहयोग राशि प्रदान
Next Article बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह ने किया औचक निरीक्षण
//

मैं देवी प्रसाद रतूड़ी आप सभी लोग जो मेरी सोच के तहत मुझसे जुड़े हो उसके लिए तहदिल से धन्यवाद | #punahgaonkior

Recent Posts

  • सीएम धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- पारदर्शिता और समर्पण के साथ करें काम
  • पेपर लीक पर सीएम धामी सख्त, बोले– नकल और कोचिंग माफिया की साजिश किसी हाल में सफल नहीं होगी
  • उत्तराखंड आपदा: पीएम मोदी कल करेंगे दौरा, दून में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई
  • बाढ़ और भूस्खलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पेड़ों की गैरकानूनी कटाई को लेकर सरकारों से जवाब-तलब
  • (no title)
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Oct    
Punah Gaon Ki AurPunah Gaon Ki Aur
Follow US

© 2023 Punah Gaon Ki Or. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?